CG Crime Newa: -‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की शुरुआत, इस जिले में बदमाश का पहला एनकाउंटर, लूट गिरोह ध्वस्त

CG Crime Newa – उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त जिस तरह से पुलिस अपना रही है अब छत्तीसगढ़ में भी उसी तर्ज परऑपरेशन लंगड़ाकी शुरुआत हो चुकी है।: जांजगीरचांपा जिले में कानूनव्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए इस अभियान के तहत जिले का पहला पुलिस एनकाउंटर किया है।ऑपरेशन लंगड़ाके तहत सख्त कार्रवाई की। थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात को पांच स्थानों पर हुई लूट और हिंसक हमलों में 13 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से हथियार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।

Janjgir-Champa News : – जांजगीरचांपा। जिले में कानूनव्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध जांजगीरचांपा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुएऑपरेशन लंगड़ाके तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ क्षेत्र में लूटपाट और प्राणघातक हमलों की श्रृंखला को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिनांक 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात को दोनों थाना क्षेत्रों में पांच अलगअलग स्थानों पर आरोपियों द्वारा संगठित रूप से लूटपाट एवं बेरहमी से मारपीट की गई थी। इन घटनाओं में 13 निर्दोष नागरिक घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज बिलासपुर रायपुर के अस्पतालों में जारी है। एक घायल युवक कोमा में है।

घेराबंदी के दौरान फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस द्वारा लगातार दबिश और घेराबंदी के दौरान आरोपी रामनाथ ने पुलिस दल पर कट्टे से फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को साहसिक एवं नियंत्रित कार्रवाई माना जा रहा है।

  सत्संग के दौरान भगदड़ से 134 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, लाश देख हार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत

रॉडडंडा लेकर आतंक मचाने वाला गिरोह

आरोपियों द्वारा लोहे की रॉड, पाइप, डंडा और बेल्ट से सीधे सिर पर वार कर लोगों को गंभीर रूप से घायल किया गया। मारपीट के बाद मोबाइल फोन नकदी लूटकर आरोपी फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया है।

भारी मात्रा में हथियार सामान जप्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि सहित कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति जप्त कर अपराध की कमर तोड़ दी है।

एसपी विजय कुमार पांडेय का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में कानूनव्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। आम नागरिकों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित, सटीक और प्रभावी कार्रवाई की है।ऑपरेशन लंगड़ाके तहत आगे भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई के माध्यम से जांजगीरचांपा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी संगठित हो, कानून से ऊपर कोई नहीं। आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तत्परता और साहस के साथ कार्य कर रही है।

ऑपरेशन लंगड़ाने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों की दहशत अस्थायी है, कानून स्थायी।

ये सभी आरोपी गिरफ्तार
निखिल टंडन (18 वर्ष) मनीराम गोंड (19 वर्ष) नरेश यादव (19 वर्ष) रोशन टंडन (19 वर्ष) आयुष रात्रे (18 वर्ष) और दो विधि से संघर्षरत बालक
के अलावा सन्नी तथा रामनाथ (मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Live Cricket Info