✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

डीजल चोर गिरोह का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 02 जून 2026। कोरबा पुलिस ने गेवरा एवं कुसमुंडा क्षेत्र की खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के मास्टरमाइंड और जिलाबदर आरोपी नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन कश्यप पिछले डेढ़ वर्ष से जिला छोड़कर फरार चल रहा था तथा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में थाना दीपका पुलिस द्वारा डीजल चोर गिरोह के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 जून 2026 की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी के मामलों में वांछित आरोपी नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन कश्यप (34 वर्ष), परमेश्वर सारथी (28 वर्ष) तथा सब्बीर मेमन (35 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 28 P 6555 एवं CG 12 BU 6064 को भी जब्त किया है।

  पाली में उमड़ा आस्था का सैलाब: कबीर साहेब के 629वें प्राकट्य दिवस पर गूंजी कबीर वाणी, 'हर घर कबीर, हर युवा संस्कारित' का लिया संकल्प!

उल्लेखनीय है कि इस गिरोह के विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई करते हुए लगभग 2500 लीटर चोरी का डीजल जब्त किया जा चुका है। मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें पूर्व में 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।

आरोपियों के विरुद्ध थाना दीपका में अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा डीजल चोरी के इस संगठित गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button