✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री ने एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया : देव

भाजपा सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिए जाने पर देव तथा उप मुख्यमंत्री द्वय ने मोदी के प्रति आभार जताया, कहा : मोदी ने छत्तीसगढ़ के प्रति एक बार फिर अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि श्री साहू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर श्री मोदी ने न केवल छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया है, अपितु एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। विदित रहे, श्री साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। श्री देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र में राजग सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर देश को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से लेकर जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोदी के मार्गदर्शन में अब साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश परिचित होगा : साव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री साहू को अपने सान्निध्य में मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। श्री मोदी के मार्गदर्शन में अब श्री साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश की जनता-जनार्दन परिचित होगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का जो जनादेश दिया है, उस कसौटी पर नई केंद्र सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी और भविष्य में जन-विश्वास अर्जित कर भाजपा एक बार फिर मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी।

  प्रशांत सिंह ठाकुर की सौजन्य मुलाकात बनी समाधान की पहल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याएं पहुंचीं अध्यक्ष तक तत्काल दिए निर्देश

साहू का केंद्रीय मंत्री बनना एक माटी पुत्र के तौर पर अन्नदाता का सम्मान, यह छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सुखद अनुभूति है : शर्मा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में श्री साहू को शामिल किए जाने पर अपनी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को फर्श से अर्श तक लेकर जाती है। श्री साहू का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना एक माटी पुत्र के तौर पर अन्नदाता का सम्मान है और यह छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सुखद अनुभूति है। श्री शर्मा ने श्री साहू को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई केंद्र सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी कृषि क्षेत्र में विकास के नए आयाम गढे़गी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button