खूंटाघाट जलाशय में नाव हादसा, 16 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ़ की टीम कर रही तलाश


बिलासपुर।बिलासपुर जिले के खूंटाघाट डैम में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया था। जहां मछली पकड़ने के लिए दो मछुवारे जलाशय में गए थे। तभी मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने लगी। और मछुवारों की नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसमें राहुल कैवर्त और पंकज कैवर्त सवार थे। किसी तरह से राहुल तो बच गया था लेकिन घटना के 16 घंटे बाद भी पंकज लापता है। स्थानीय मछुवारों ने रतनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद लापता मछुवारे की खोजबीन शुरू कर दी गई है।



युवक को खोजने जलाशय में डाली गई जाल

लापता युवक पंकज की खोजबीन जारी है अब उसके लिए जलाशय में बड़ी जाल डाली गई है और उसकी खोज की जा रही है। आईपीएस अजय कुमार ने बताया कि लापता युवक को जल्दी ही ढूँढ लिया जाएगा। इसके लिए कोशिश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.