🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

“इस होली रंग सिर्फ गुलाल के ही नहीं, खुशहाली के भी होंगे” – इंजी. रवि पाण्डेय



जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस होली पर प्रदेश के किसानों के लिए सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशहाली का भी पर्व होगा।

प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को धान की अंतर राशि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से एकमुश्त भुगतान करने का फैसला लिया है। इसे ऐतिहासिक और किसान हितैषी कदम बताते हुए पाण्डेय ने कहा कि होली पर्व से पहले ही लाखों किसानों के खातों में यह राशि पहुंच जाएगी।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, प्रदेश के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों को अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य में रिकॉर्ड 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

इंजी. पाण्डेय ने कहा कि सरकार केवल धान की खरीदी नहीं कर रही, बल्कि किसानों के पसीने की एक-एक बूंद की कीमत अदा कर उनके पुरुषार्थ का सम्मान कर रही है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार ने यह साबित किया है कि ‘अन्नदाता’ ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि होली से पहले एकमुश्त भुगतान का निर्णय किसानों को आर्थिक संबल देगा और उनके उत्सव के उल्लास को दोगुना करेगा। “किसानों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है”—यह कथन भाजपा की सेवा भावना को दर्शाता है।

पाण्डेय ने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत साय सरकार ने किसानों को किस्तों के इंतजार से मुक्ति दिलाई है और 3100 रुपये प्रति क्विंटल का वादा निभाकर अपनी विश्वसनीयता सिद्ध की है। भाजपा किसान मोर्चा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम छत्तीसगढ़ को कृषि प्रधान राज्य से कृषि समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement Carousel
  ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 03 मार्च तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button