छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Transfer Order | परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : परिवहन विभाग में 59 कर्मचारियों के तबादले, कोरबा के कई कर्मचारी भी प्रभावित, यहां देखें आदेश…

कोरबा | छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रदेशभर में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश में सहायक प्रोग्रामर, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कुल 59 कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

परिवहन विभाग के मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिला परिवहन कार्यालयों, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों और परिवहन मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में कोरबा जिले के कई कर्मचारी भी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा से कई कर्मचारियों का स्थानांतरण

जारी सूची के अनुसार कोरबा जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संजय वस्त्रकार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर भेजा गया है। वहीं सहायक ग्रेड-2 सतानंद जागड़े, जो राजनांदगांव कार्यालय में संलग्न कोरबा में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।

सहायक ग्रेड-2 रजनी वैष्णव को जिला परिवहन कार्यालय कोरबा से रायगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-2 चंद्रशेखर देवांगन को कोरबा से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

  कोरबा: तस्करों के हवाले लेमरू के जंगल! ग्रामीणों ने आधी रात को पकड़ी लकड़ी तस्करी, तब खुली वन अमले की नींद

डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भी बदली पदस्थापना

डाटा एंट्री ऑपरेटर संवर्ग में भी कोरबा जिले से कई कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। कुमारी दीपिका रंगारी को जिला परिवहन कार्यालय कोरबा से रायगढ़ भेजा गया है, जबकि कुमारी सुमन भगत को कोरबा से परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं रविशंकर कश्यप को मुंगेली से जिला परिवहन कार्यालय कोरबा भेजा गया है तथा वीरेंद्र कुमार खाखा को परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर से कोरबा में नई पदस्थापना दी गई है।

10 दिन के भीतर कार्यमुक्त करने का निर्देश

आदेश में स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की कंडिका 1.12 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि शासकीय सेवक को स्थानांतरण आदेश जारी होने के 10 दिवस के भीतर कार्यमुक्त किया जाए। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button