छत्तीसगढ़

कोरबा में पाइप लाइन में लीकेज से नाली का दूषित पानी पहुंच रहा है घरों में

0.वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के नागरिक त्रस्त

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा,26 अप्रैल 2025।कोरबा अंचल के एक बड़े हिस्से में लोगों को नलों से दूषित पेयजल आने की शिकायत है। वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के प्लॉट एरिया में नाली से गुजरी पाइपलाइन लीकेज हो गई है। जिससे कि नाली का दूषित पानी घर में पहुंच रहा है, कोसाबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजय विश्वकर्मा ने कहा है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से गंदा पानी उस लाइन में प्रवेश कर रहा है। जहां से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जाता है तो इस भीषण गर्मी में पानी की वजह से लोग बीमार पड़ सकते हैं।

 

 

बताया जा रहा हैं की जिस स्थान से लोगों के घरों तक पानी जा रहा है, उसके आस-पास नाली का गंदा पानी मौजूद है। व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उन्होंने निगम अधिकारियों को जरुरी उपाय अपनाने को कहा है जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। पाइप लाइन के लीकेज से पूरे दिन व्यर्थ में पानी भी बहता रहता है।

  प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button