✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
नईदिल्लीराजकाजसंगठनसमीक्षा

‘बातचीत से सुलझाएं मुद्दे’, बैंक हड़ताल से पहले सरकार की अपील; टेबल टॉक्स पर जोर

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल का रास्ता अपनाने से बचने और अपनी शेष मांगों को बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया। कहा कि श्रमिक संगठनों की ज्यादातर चिंताओं का काफी हद तक समाधान किया जा चुका है।

बैंकों में पांच दिन कामकाज की व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर 28 सितंबर से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान से पहले सरकार ने यह अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यदि हड़ताल होती है तो बैंक सेवाएं पांच दिन तक प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि 28 सितंबर से पहले का सप्ताहांत अवकाश रहेगा। यह हड़ताल बैंकों में छमाही लेखा-समापन के समय भी हो रही है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि शेष मांगों पर अभी विचार किया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, श्रमिक संगठनों की ज्यादातर चिंताओं का काफी हद तक समाधान किए जाने, शेष मांग पर विचार जारी रहने और बैंक कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार उठाये जा रहे कदमों को देखते हुए बैंक कर्मचारियों से हड़ताल से बचने, बातचीत के जरिये मुद्दों के समाधान की दिशा में काम करने और बैंक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने की अपील की जाती है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button