🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारराजकाजसंगठनसमस्यासुरक्षा

फेस्टिवल सीजन को लेकर बढ़ाएं रेल सुविधाएं, रेल संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा 13 सितंबर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल संघर्ष समिति कोरबा ने यात्रियों की सुविधा और रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन को मांगपत्र सौंपा है। समिति ने कोरबा और आसपास के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त एवं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है।

Advertisement Carousel

समिति ने दुर्ग/गोंदिया-कोरबा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की है। समिति के सदस्य मनोज अग्रवाल, कित सावलानी, तुषार अग्रवाल और अन्य ने कहा कि दुर्ग और रायपुर से कोरबा के लिए सुबह 7.20 बजे से शाम 6 बजे तक सीधी तेज और सुविधाजनक ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी तरह कोरबा-दिल्ली संडे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई है। समिति ने येलंका एक्सप्रेस के रेक से रविवार को कोरबा से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा कोरबा-उसलापुर के बीच प्रतिदिन 2-3 तेज मेमू ट्रेनों का संचालन करने की मांग की गई है, ताकि कोरबा, चांपा, नैला और अकलतरा क्षेत्र के यात्रियों को रायपुर-कटनी मार्ग की ट्रेनों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। समिति ने रायगढ़-कोरबा फेस्टिवल स्पेशल चलाने तथा अन्य रेलवे जोन से संचालित होने वाली उपयुक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का विस्तार कोरबा तक करने की भी मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कल से रविशंकर शुक्ल नगर में शिवभक्ति की बहेगी बयार, कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 2 से 10 फरवरी तक होगा भव्य रुद्र महायज्ञ

रेल संघर्ष समिति ने कोरबा रेलवे स्टेशन के उन्नयन और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए स्टेशन के निकास द्वार के पास बने एक सीढ़ीनुमा हिस्से का भी मुद्दा उठाया है। समिति के अनुसार इसकी ऊंचाई बढने के कारण यह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता, जिससे यात्रियों के ठोकर खाकर गिरने की आशंका बनी रहती है। समिति ने वहां सावधानी संबंधी संकेतक और लाल रंग की सुरक्षा पट्टीध्मार्किंग लगाने की मांग की है। समिति ने कहा कि त्योहारी सीजन में अस्थायी रूप से अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था किए जाने से भी हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button