🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएमएचओ कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

Advertisement Carousel

कोरबा, 24 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर सूर्य नारायण केशरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीएमएचओ कार्यालय के डॉक्टरों एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपनी माँ के सम्मान और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Did you like this feature?

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button