🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत

अंबिकापुर । अंबिकापुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार घटना उदयपुर थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित गुमगा के पास की है, जहां सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार इतनी ​बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई थी कि उसमें बैठे लोग फंस गए थे जिन्हें कटर से काटकर बाहर निकाला गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक राजधानी रायपुर के चंगोरा भांठा इलाके के रहने वाले हैं और सरगुजा जा रहे थे। इसी दौरान गुमगा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button