✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

ऑटो चालकों की बैठक ली पुलिस ने, नियमों से ना करें खिलवाड़

कोरबा। टीपी नगर में यातायात पुलिस द्वारा सवारी ऑटो, बैटरी ऑटो और मालवाहक ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

यातायात डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे सडक़ पर कहीं भी अचानक ऑटो खड़ा कर सवारी न बैठाएं। निर्धारित ऑटो स्टैंड से ही सवारी बैठाने और उतारने की व्यवस्था का पालन करें। मालवाहक ऑटो में सवारी बैठाकर परिवहन न करने तथा ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक माल नहीं भरने के निर्देश दिए गए। चालकों को बताया गया कि नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में ऑटो संघ के अध्यक्ष अजम खान, सचिव पंकज तिवारी, बैटरी ऑटो संघ के अध्यक्ष वाल्मीकि तथा मालवाहक ऑटो संघ के अध्यक्ष बंजारे सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे। इस दौरान एएसआई ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल लखन सिंह, कांस्टेबल राम पटेल और अजय सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button