🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणासंगठन

शिक्षक दिवस पर गुरूजानों का हुआ सम्मान

कोरबा 05 सितम्बर। श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में शिक्षक दिवस का भव्य रूप से अयोजन किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम माता सरस्वती व महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना व दीपप्रज्जलित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल के प्राचार्य भूपेन्द्र कुमार पांडे ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षक आपके ज्ञान को बढाते है अनुशासन व व्यक्तित्व का निर्माण करते है तथा उनका सम्मान करना चाहिए।

Advertisement Carousel

इस अवसर पर श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि आज शिक्षक दिवस है पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है हमें अपने गुरू का सम्मान करना चाहिए वे हमे संस्कार का ज्ञान देते हैं आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि वे जीवन में उनका सम्मान करें व शिक्षक के बताये मार्ग पर चले । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि माता पिता केे बाद अगर कोई ज्ञान देता है तो वे हमारे शिक्षक ही होते है बच्चों को जीवन में संस्कार विद्यालय के शिक्षक ही देते है उनका पहली सीढी होते है हमें शिक्षकों के आदेश का पालन करना चाहिए। शिक्षक भी सभी बच्चों को समान रूप से देखे और उन्हे उन्नति के मार्ग उन्नत करें । इस अवसर पर श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकाओं का पुरूस्कार देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर अपने शिक्षकों को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। छात्र के द्वारा शिक्षकों के शिक्षा पर आधारित एक चलचित्र भी प्रदर्शन किया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा जिला सहित 8 जिलों की एल्डरमेन लिस्ट जारी

इस अवसर पर अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष अशाीष अग्रवाल अनिल अग्रवाल श्री अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यालय के मनोज अग्रवाल श्रीमति भूमिका अग्रवाल वर्षा बंसल, कुष्ण कुमार अग्रवाल संजय अग्रवाल शरद अग्रवाल अनुप अग्रवाल जगदीश अग्रवाल संजय अग्रवाल शरद अग्रवाल व अग्रजन व भारी संख्या में छात्र छा़त्राऐं व शिक्षक शिक्षकाऐं ेउपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button