कोरबा जिला सहित 8 जिलों की एल्डरमेन लिस्ट जारी

रायपुर/कोरबा 2 जुलाई: नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने 8 जिलों के सभी नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति लिस्ट जारी कर दी है। कोरबा जिले के नगर निगम कोरबा सहित अन्य निकायों के लिए भी एल्डरमैन के नामों की घोषणा की गई है।

*नगर निगम कोरबा में 11 एल्डरमैन*
आदेश के अनुसार नगर निगम कोरबा में 11 लोगों को एल्डरमैन बनाया गया है। इन मनोनीत सदस्यों को निगम की बैठकों में शामिल होने और विकास कार्यों पर सुझाव देने का अधिकार होगा, हालांकि वोटिंग का अधिकार नहीं रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

*8 जिलों की सूची एक साथ जारी*
नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने एक साथ 8 जिलों के सभी नगरीय निकायों की एल्डरमैन सूची जारी की है। इसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं।

Live Cricket Info