छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Deep Condolences : योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर CM विष्णु भईया ने जताया गहरा शोक, बोले – मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति

रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां का स्नेह, निःस्वार्थ प्रेम और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

सोशल मीडिया पर साझा की भावुक संवेदनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। उनका निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

योगी आदित्यनाथ के परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिलने की कामना की।

  Raigarh News:– पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पति को अदालत ने सुनाई दस वर्ष की सश्रम सजा

बाबा केदारनाथ से की प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button