​Naxalite Arrest: हॉक फोर्स की बड़ी सफलता, 14 लाख की हार्डकोर इनामी नक्सली गिरफ्तार, 3 राज्यों में थी वांटेड

पुलिस की स्पेशल टीम हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चिचरंगपुर के जंगलों हार्डकोर इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली साजंती पर 3 राज्यों की सरकार ने 14 लाख की इनाम रखा था। मध्यप्रदेश में महिला नक्सली पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 6 मामलों में मोस्ट वांटेड थी।

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस की हॉक फोर्स टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार की रात बालाघाट पुलिस ने तीन राज्यों की मोस्ट वांटेड 14 लाख की इनामी नक्सली 32 साल की एसीएम सांजती को गिरफ्तार किया है। इस महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने इनाम घोषित किया था। और पुलिस को उसकी तलाश थी। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में ही 6 गंभीर अपराध दर्ज है, जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
महिला नक्सली साजंती पर 3 राज्यों की सरकार ने 14 लाख की इनाम रखा था

मुखबिर ने दी थी नक्सलियों की सूचना
बालाघाट एसपी नगेन्द्रसिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का समूह मौजूद है। जिसके बाद हॉक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

घेराबंदी कर हार्डकोर नक्सली को पकड़ा
जंगल में सर्चिंग के दौरान हॉक फोर्स की टीम को संदिग्ध दिखाई दिए। टीम ने उन दोनों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें हार्डकोर महिला नक्सली साजंती पकड़ी गई। वहीं, उसका एक अन्य नक्सली भागने में सफल रहा। हॉक फोर्स की टीम ने महिला नक्सली के पास से पिस्टल, मैगजीन, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है।

बचाने के लिए साथी नक्सलियों ने की फायरिंग
एसपी ने बताया कि जिस वक्त हॉक फोर्स की टीम पकड़ी गई महिला नक्सली को लेकर आ रही थी। इसी बीच केबी डिवीजन के अन्य नक्सलियों ने उसे छुड़ाने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हॉक फोर्स की टीम ने भी क्रॉस फायरिंग की। साथी को बचाने के प्रयास में नक्सलियों की ओर से 30 से 40 राउंड तो किए गए। वहीं, जवाबी कारर्वाई में हॉक फोर्स के जवानों की ओर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से बचते हुए नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल की तरफ भाग गए।

  देवी के बाद अब ‘मां’ के अवतार में काजोल का इंटेंस लुक, किस दिन आएगी एक्ट्रेस की फिल्म?

खटिया मोर्च दलम की एक्टिव सदस्य है नक्सली
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला नक्सली साजंती वर्तमान में कान्हा-भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोचा एरिया कमेटी की सदस्य है। वह मूलतः महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कोटमी थाना अंतर्गत कासनसुर चौकी के नैनगुड्डा की रहने वाली है। साजंती साल 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई और वर्ष 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोचा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी।

तीन राज्यों की सरकार ने रखा इनाम
कान्हा-भोरमदेव के खटिया मोचा दलम की एरिया कमेटी सदस्य 32 वर्षीय साजंती पति गणेश पर मध्यप्रदेश में 03 लाख, छत्तीसगढ़ में 05 लाख और महाराष्ट्र में 06 लाख का इनाम घोषित था। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में मुखबिरो की हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कुल 06 गंभीर मामले दर्ज थे। वहीं, अन्य राज्यो में दर्ज मामले की जानकारी बालाघाट पुलिस जुटा रही है।

एसपी नगेन्द्रसिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जंगल की ओर भागे नक्सलियों की तलाश के लिए सीआरपीएफ, कोबरा और हॉक फोर्स जवानों की टीम सर्चिंग कर रही है। महिला नक्सली के खिलाफ बैहर थाना में विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.