शोक: भाजपा नेता नवीन अरोरा को मातृ शोक, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में होगी अंत्येष्टि

कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, पूर्व पार्षद और भाजपा नेता नवीन अरोरा की पूजनीय माता श्रीमती राजरानी अरोरा का आज 6 जून 2026 (शनिवार) को 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक और दुःखद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचार के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, नगरवासियों, पंजाबी समाज और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्रीमती राजरानी अरोरा अपने पीछे पुत्र योगेश अरोरा, राकेश अरोरा, पोतों अंकित अरोरा (मोंटी), अंशुल अरोरा, यश अरोरा सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

दिवंगत श्रीमती राजरानी अरोरा की अंतिम यात्रा कल दिनांक 7 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे उनके पुराना बस स्टैंड, मेन रोड (गौरीशंकर मंदिर के पीछे) स्थित निवास स्थान से निकलेगी। निवास पर अंतिम दर्शन के पश्चात शवयात्रा मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 235 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.