🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

500 से ज्यादा लोगों ने रैली के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश,कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं बाईक चलाकर की अगुवाई,बाईक मे उमड़ रहा वोट का जोश,





बिलासपुर।स्वीप अभियान के तहत शहर में 5 सौ से ज्यादा लोगों ने बाईक रैली में हिस्सा लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने स्वयं बाईक चलाकर रैली की अगुवाई की। एसईसीएल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। रैली में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement Carousel

एसईसीएल कार्यालय से रैली शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली के दौरान बाईकर्स का जोश और उत्साह देखते बन रहा था। शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारे से समूचा शहर गूंज उठा।
बाईक रैली को एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों मेें अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी  सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ  आरपी चौहान, एसईसीएल के निदेशक कार्मिक  बीरंची दास, डीटीओ एस. एन. कापरी, सीवीओ  जयंत कुमार खमारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बाईक रैली में भाग लेने आए 500 से ज्यादा बाइकर्स मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर जाहिर की अपनी खुशी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button