कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षाहाथी समस्या

लोनर हाथी का आतंक जारीः एनएच 130 के किनारे मंडरा रहा लोनर, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

कोरबा 06 सितंबर। वन मंडल कटघोरा में लोनर हाथी का आतंक जारी है। यह हाथी नेशनल हाईवे 130 के किनारे मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। बताया जाता है कि यह लोनर इससे पहले केंदई रेंज में सक्रिय था लेकिन एक दिन पहले एतमा नगर रेंज की सीमा पर प्रवेश कर मड़ई-बंजारी क्षेत्र में पहुंच गया था। दंतैल ने आते ही उत्पात मचाते हुए जहां मड़ई गांव में एक ग्रामीण के मकान को ढहा कर उसे बेघर कर दिया था।

वहीं यह लोनर हाथी बीती रात लगभग 3 बजे बंजारी गांव में घुस कर श्रवण कुमार नामक एक ग्रामीण के घर को आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। खबरों के अनुसार हाथी और भी अधिक नुकसान पहुंचाने वाला था लेकिन वन विभाग की निगरानी टीम को जैसे ही इसका पता चला टीम मौके पर पहुंची और लोनर को खदेड़ा। जिससे वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाया। हाथी ने यहां से जाने से पहले दो ग्रामीणों के धान फसल को रौंद दिया। बंजारी गांव में उत्पात मचाने के बाद आज सुबह 8 बजे मड़ई के आगे एन एच 130 के निकट पहुंच गया और सडक पर भी चढ़ गया था लेकिन कुछ देर बाद वह वापस जंगल चला गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी एनएच के आसपास मंडरा रहा है। जिसे देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हाईवे पर हर आने जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  दिसंबर तक पूरे करने होंगे पुराने निर्माण कार्य, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी गाज ! PWD सचिव मुकेश बंसल ने दिए सख्त निर्देश

उधर जटगा रेंज के मेड़उड़ पहाड़ पर मौजूद 20 हाथियों के दल में से 3 हाथी बिछड़ कर मुकुआ जंगल पहुंच गए और वहां दो ग्रामीणों के बाड़ी में लगे भुट्टा को उदरस्त करने के बाद वापस लौट दल में फिर शामिल हो गया। कटघोरा वनमंडल के पसान व केंदईरेंज में भी बड़़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल ने भी दोनों ही स्थानों पर खेतों पर पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button