IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराजकाजरायपुर🏙️ राज्य व शहर

दिसंबर तक पूरे करने होंगे पुराने निर्माण कार्य, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी गाज ! PWD सचिव मुकेश बंसल ने दिए सख्त निर्देश

दीपावली से पहले सभी श्रमिकों को मजदूरी भुगतान के निर्देश, बारिश से रुके कार्य जल्द शुरू कराने और निर्माण की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाने को कहा

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों को गति देने और लंबित परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने के लिए विभाग ने सख्ती दिखाई है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में विभागीय निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि पुराने और लंबित निर्माण कार्यों को आगामी दिसंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। बारिश के कारण रुके कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ कर निर्माण की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

समीक्षा बैठक में सचिव ने सड़कों, पुल-पुलियों और भवन निर्माण से जुड़े स्वीकृत, निर्माणाधीन तथा लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा और तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे हों। गुणवत्ताहीन काम करने तथा तय समय में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए और प्रत्येक परियोजना की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए। जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनके पीछे मौजूद तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं की पहचान कर उनका शीघ्र निराकरण किया जाए।

सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर

मुकेश कुमार बंसल ने सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए इन्हें प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति बेहतर बनाने के साथ नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ

भवन निर्माण, मरम्मत और संधारण से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान भी उन्होंने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा निर्माण की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

दीपावली से पहले श्रमिकों के खाते में पहुंचे मजदूरी का भुगतान

बैठक में श्रमिकों की मजदूरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। विभागीय सचिव ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में लगे सभी श्रमिकों को दीपावली से पहले मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को मजदूरी भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गा प्रसाद अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सचिव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के काम सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े हैं। इसलिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए बेहतर समन्वय के साथ परियोजनाओं को गति देना सुनिश्चित किया जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button