कोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Korba Breaking : मासूम बच्ची हत्याकांड में बड़ा UPDATE, 60 किलोमीटर दूर बांगो के जंगल से पकड़ा गया हत्यारा

हत्या के बाद गांव छोड़कर हुआ था फरार, बालको पुलिस ने बांगो के जंगल से पकड़ा; आज दोपहर पुलिस करेगी मामले का विस्तृत खुलासा

कोरबा। रजगामार में 7 साल की मासूम बच्ची के हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में संदिग्ध अमित चौहान को बालको पुलिस ने बांगो के जंगल से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र से पकड़ा।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, मामले की जांच के पहले दिन से ही पुलिस को अमित चौहान पर शक था। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध की तलाश जारी रखी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर घटना स्वीकार की है। हालांकि, मामले से जुड़े विस्तृत तथ्यों और घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से जारी की जानी बाकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज दोपहर होगा विस्तृत खुलासा

मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। आज दोपहर पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस की प्रेस ब्रीफिंग में घटना की परिस्थितियों, जांच में सामने आए तथ्यों और गिरफ्तारी से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

  पुलिस सिपाहियों ने सिख युवक की पगड़ी को सिर से गिराया - खींचे बाल<br>

प्रखरभूमि अपडेट : मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button