कोरबा

होली पर्व को लेकर कोरबा कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

कोरबा 02 मार्च। होली के त्यौहार के मध्य नजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद मुस्लिम समाज के प्रमुख एवं अन्य निर्माण नागरिक उपस्थित थे.

होली के त्यौहार को लेकर सभी से रायशुमारी की गई जिसमें पार्षद तमेश अग्रवाल ने वार्ड नंबर 5 एवं 6 के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की तो वही पार्षद रवि सिंह चंदेल ने अपने वार्ड पेट्रोलिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित पुलिस अधिकारीयों ने बल के अनुसार यथासंभव पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का आश्वासन दिया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रभारी कोतवाल महासिंह धुर्वे एसआई टांकेश्वर यादव एवं एएसआई चक्रधर सिंह राठौर की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुई । प्रभारी श्री धुर्वे ने अपील करते हुए कहा कि होली शांति पूर्ण ढंग से मनाये शराब पीकर वहां न चलाये छोटे बच्चों को वहां न दें और जबरदस्ती किसी को गुलाल न लगाएं. उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं सम्मानीय नागरिकों से कहा गया कि अप्रिय स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर पेट्रोलिंग प्रभारी से सीधे संपर्क कर सकते है.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button