कोरबा हनुमान जन्मोत्सव पर शिव मंदिर एसईसीएल कोरबा में आज विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील 🙏🚩

कोरबा। “संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमतबीरा” के पावन भाव के साथ हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज गुरुवार 02 अप्रैल 2026 को शिव मंदिर, एस.ई.सी.एल. कोरबा में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि भंडारा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सभी हनुमान भक्तों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन कोरबा के सभी हनुमान भक्तों एवं श्रद्धालुओं के सौजन्य से किया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल रहने की संभावना है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.