✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी, 10 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आदेश जारी करते हुए 10 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। सभी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक (उनि) सत्यम चौहान को पुलिस सहायता केंद्र राहौद से रक्षित केंद्र भेजा गया है, वहीं उप निरीक्षक भगवत प्रसाद डहरिया को थाना जांजगीर से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक राजेश कुमार साहू को थाना बलौदा से थाना पामगढ़ पदस्थ किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सहायक उप निरीक्षक (सउनि) प्रतिमा राठौर को थाना बलौदा से पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार, राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय को पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार से थाना बिर्रा तथा रामप्रसाद बघेल को थाना बिर्रा से पुलिस सहायता केंद्र राहौद भेजा गया है।

इसी तरह सहायक उप निरीक्षक रजेंट लाल यादव को चौकी पंतोरा से थाना जांजगीर, रामकुमार साहू को थाना पामगढ़ से थाना बलौदा, हीरालाल एक्का को थाना नवागढ़ से रक्षित केंद्र तथा रामकृष्ण आदित्य को रक्षित केंद्र से थाना नवागढ़ पदस्थ किया गया है।

  KORBA: बांकीमोगरा नगर पालिका में पलटी राजनीति, अपने ही नेता प्रतिपक्ष पर पार्षदों ने लगाए गुमराह करने के आरोप

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक बदलाव विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जिले में हुए इस फेरबदल को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button