GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में B.Ed. और D.El.Ed. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा दाखिला, 28 जून को परीक्षा होना संभावित

एक ही फॉर्म से होगा परीक्षा और काउंसलिंग का काम, अलग से आवेदन की जरूरत नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विश्वविद्यालय ने जारी किया पूरा शेड्यूल; त्रुटि सुधार 13 से 15 जून तक

बिलासपुर/कोरबा। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. (B.Ed.) एवं डी.एल.एड. (D.El.Ed.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इन पाठ्यक्रमों में दाखिला निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

एक ही फॉर्म से होगी काउंसलिंग, अलग से भरने की जरूरत नहीं

विश्वविद्यालय ने गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना होगा। आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही और स्पष्ट होनी अनिवार्य हैं। खास बात यह है कि यह आवेदन पत्र प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ काउंसलिंग पंजीयन (Registration) के लिए भी मान्य होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को बाद में अलग से कोई काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां (शेड्यूल):

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 25 मार्च 2026 से

  गर्मी को देखते हुए पूरे प्रदेश के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन हेतु डीपीआई ने जारी किया आदेश

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 जून 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)

आवेदन में त्रुटि सुधार (शुल्क 100 रुपये): 13 जून से 15 जून 2026 तक

प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड: 23 जून 2026 से

बी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा: 28 जून 2026 (संभावित)

राकेश उत्तर (Model Answer) जारी: 29 जून 2026

मॉडल उत्तर पर आपत्ति दर्ज करना: 29 जून से 03 जुलाई 2026 तक

परीक्षा परिणाम (अंतरिम सूची) घोषणा: 10 जुलाई 2026 (संभावित)

परिणाम पर दावा-आपत्ति: 10 से 12 जुलाई 2026 तक

अंतिम प्राविण्यता सूची (Final Merit List): 21 जुलाई 2026 (संभावित)

(नोट: दावा-आपत्ति निर्धारित समयावधि में केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक ईमेल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।)

अधिक जानकारी और संपर्क सूत्र:

प्रवेश से जुड़े सभी नियम, पात्रता और विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कोरबा क्षेत्र के अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए विश्वविद्यालय के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

आर. के. सक्सेना (को-ऑर्डिनेट असिस्टेंट, कोरबा)

गणेश गढ़ेवाल (असिस्टेंट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर)

हेल्पलाइन नंबर: 7489701037

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अंतिम प्राविण्यता सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत समय-सारणी अलग से जारी की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button