Chhattisgarh proud

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान तेज, अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 91 हजार से अधिक किसानों ने बेची उपज

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान तेजी से जारी है। प्रदेश में 26 नवंबर 2026 तक कुल 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 91 हजार 614 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। वहीं, 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। राज्य के 2,590 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार का कहना है कि धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

 

 

टोकन तुंहर हाथ एप से घर बैठे मिल रहा टोकन

धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। किसान ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से घर बैठे ही धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी की तिथि निर्धारित कर रहे हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चालू खरीफ सीजन में प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र भी बनाए गए हैं। इस तरह अब प्रदेश में कुल 2,590 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

  दही हांडी के जरिए मुख्यमंत्री साय ने दिया एकजुटता का संदेश, बोले - मिलकर प्रयास करें तो हर लक्ष्य संभव

 

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, 3100 रुपये मिलेगा समर्थन मूल्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

गौरतलब है कि चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए प्रदेश में 28 लाख से अधिक किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। सरकार का लक्ष्य किसानों को सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button