✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

पहली ही बारिश में नगर निगम के जल निकासी के दावों की खुली पोल, सड़कें बनीं सरोवर


कोरबा 07 जुलाई। मानसून की पहली तेज बारिश ने कोरबा नगर निगम की प्री-मानसून तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। जिन नालों की सफाई और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था के दावे किए जा रहे थे, पहली ही बारिश में वे दावे पानी में बहते नजर आए। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर इतना जलभराव हुआ कि सड़कें स्विमिंग पूल जैसी दिखाई देने लगीं।

बारिश के बाद कई इलाकों में घंटों तक पानी जमा रहा। सड़क और नालियों का फर्क मिट गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकाला गया। उनका आरोप है कि प्री-मानसून तैयारियों के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाते हैं। नगर निगम ने बारिश से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया था, लेकिन पहली ही बारिश ने उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  कोरबा जिले में प्रजनन काल से पहले सर्पदंश के मामले ज्यादा, रहना होगा सावधान

इस बीच, शहर की जलमग्न सड़कों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं। अब शहरवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पहली ही बारिश में यह हाल है, तो पूरे मानसून में हालात कैसे होंगे?

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button