🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस खंभे से टकराकर पलटी, एक माह की बच्ची की मौत, दर्जनों घायल

अनियंत्रित होकर बस पलटने से एक माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए।

Advertisement Carousel

बिलासपुर- बिलासपुर से शिवरीनारायण जा रही बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते बस में सवार 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक माह की मासूम ने भी दम तोड़ दिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज जयेश ट्रेवल्स की बस बिलासपुर से सारंगढ़ जाने के लिए निकली थी। गुरुनानन चौक से आगे निकली बस जब लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

सूचना मिलने पर पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में 12 बच्चे भी हैं। वही दुर्घटना में एक माह के मासूम की भी मौत हो गई।

  शराब के नशे में धुत्त ट्रैफिक आरक्षक ने कई को मारी ठोकर, वर्दी का दिखाया धौंस, हुआ निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की माता का नाम जागेश्वरी यादव(25) और पिता का नाम दुखराम यादव (27) निवासी ग्राम अमोरा थाना पामगढ़ है। बच्ची के माता-पिता एक माह की बच्ची को लेकर पामगढ़ के पास स्थित ग्राम अमोरा जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें मासूम ने दम तोड़ दिया वहीं उसके मां-बाप घायल है। अन्य घायलों का उपचार भी जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button