🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में धुत्त ट्रैफिक आरक्षक ने कई को मारी ठोकर, वर्दी का दिखाया धौंस, हुआ निलंबित

जांजगीर:– शराब के नशे में धुत्त ट्रैफिक विभाग के आरक्षक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर कई लोगों को ठोकर मार दी। लोगों को पुलिस वाला होने की धौंस दिखा धमकी भी देने लगा। पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया है।

Advertisement Carousel

जांजगीर चांपा । ट्रैफिक के आरक्षक ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए तीन–चार लोगों को टक्कर मार दी इससे तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर आरक्षक की इस हरकत को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसे पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यातायात पुलिस सड़कों में हर रोज ऐसे लोगों को सबक सिखाती है कि लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं। ऐसे में वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करती है। ऐसे वाहन चालकों को कोर्ट से अपनी वाहन को छुड़ाना पड़ता है। इतना ही नहीं वाहन चालकों को बतौर जुर्माना बड़ी रकम भी चुकानी पड़ती है। वहीं ट्रैफिक का आरक्षक ही यदि इस तरह की लापरवाही करे तो आम लोगों की क्या। कुछ इसी तरह की बड़ी लापरवाही का शिकार एक आरक्षक हो गया

  CG News:–आरक्षक हुआ निलंबित, गांजा तस्करी में शामिल आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित

दरअसल, ट्रैफिक का आरक्षक राजकुमार कंवर 262 शुक्रवार को शराब के नशे में वाहन चलाकर चांपा से जांजगीर की तरफ आ रहा था। वह जब खोखसा फाटक ओवरब्रिज से गुजर रहा था तब उसने कई लोगों को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ठोकर मारी। आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था और सड़क में चल रहे लोगों को टक्कर मारते आगे बढ़ रहा था। उसके वाहन की टक्कर से कई राहगीर प्रभावित हुए और अपनी बाइक से गिरकर चोटिल भी हुए।

लोगों ने जब आरक्षक को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पर जब पकड़ में आया तो लोगों को ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ होने की धौंस दिखाने लगा। जिस पर लोगो ने वीडियो बना कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इसके बाद एसपी विवेक शुक्ला ने इसे गंभीरता से लिया और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में आरक्षक को रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button