छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

प्रेमी युवकों के साथ पकड़े जाने पर दो युवतियों ने खाया ज़हर, एक नाबालिग की मौत, युवती का इलाज जारी, मोहल्लेवालों ने युवकों की पिटाई की

जाँजगीर-चाँपा। कोतवाली थाना इलाक़े के खोखरा गाँव में दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को मिलने के लिये घर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लड़कों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। इस बीच परिजनों के आने से नाबालिग लड़की और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

ज़िला अस्पताल में नाबालिग लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी युवती अस्पताल के ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि लोकलाज के भय से लड़कियों ने आत्मघाती कदम उठाया। जाँजगीर पुलिस युवकों के बारे में जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक़ अभी जाँच की जा रही है।

लड़कियों के पिता ने बताया कि वे दोनों पति पत्नी रोज़ी मज़दूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। काम करने के लिए दोनों जब घर से बाहर जाते थे तब दोनों कथित प्रेमी युवक उनके घर में आते थे।

मोहल्लेवालों में उन पर नज़र रखी थी। आज जब दोनों युवक इन युवतियों से मिलने पहुँचे तब दोनों को मोहल्ले के युवकों ने पकड़ा और परिजनों के आने का इंतज़ार किया। जिसके बाद लोकलाज के भय से युवतियों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

  एसईसीएल कालीबाड़ी में तदर्थ समिति गठित, सौंपी गई चैत्र नवरात्रि दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की जिम्मेदारी

आनन फ़ानन में दोनों को इलाज के लिए ज़िला चिकित्सालय ले में भर्ती कराया गया। जहां नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी युवती गंभीर हालत में ज़िंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है।

दोनों लड़कियों के पिता ने कथित प्रेमी युवकों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जाँच शुरू कर दी है। इस बीच दोनों युवक कहाँ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button