🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्याहड़ताल

नगरपालिका बांकीमोंगरा में विकास कार्यों की अनदेखीः घेराव व तालाबंदी की दी चेतावनी

कोरबा 19 अगस्त। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में सियासी व प्रशासनिक घमासान मचा हुआ है। यहां कामकाज और विकास को लेकर गुटीय राजनीति और भेदभाव के आरोप तो लगते ही रहे हैं किंतु अब सत्ता पक्ष के ही लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था व उपेक्षा से तंग आ कर पालिका में तालाबंदी की चेतावनी दे दी है।

Advertisement Carousel

नगर पालिका के वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अमिला पटेल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं, इसके बावजूद कुसमुंडा क्षेत्र के वार्डों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। नगर पालिका के पास पर्याप्त फंड होने के बावजूद वार्ड क्रमांक 18 से 30 तक सड़क विस्तार और अन्य विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। नालियों की बढ़ोतरी, सफाई एवं निर्माण, बिजली और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान के लिए भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्षद ने पत्र में कुसमुंडा क्षेत्र के यात्री प्रतीक्षालयों की बदहाल एवं बंद स्थिति का भी उल्लेख करते हुए उनके नवीनीकरण और उचित व्यवस्था की मांग की है। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर दिए गए सुझावों की कर्मचारियों द्वारा अनदेखी और मनमानी किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र में पानी की एकमात्र सुविधा टेप नल है, जिसमें प्रतिदिन टंकी में पानी नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न होती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी पालिका की ओर से समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई नहीं किए जाने की बात पत्र में कही गई है।

  कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर में प्रशासक के तौर पर किया पदभार ग्रहण

आरोप है कि जोनल एवं विभिन्न मदों से प्राप्त फंड का उपयोग कुछ विशेष वार्डों में करोड़ों रुपये के कार्यों के लिए किया जा रहा है, जबकि कुसमुंडा क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से भेदभाव की स्थिति दिखाई दे रही है। साथ ही पीआईसी सदस्यों के साथ अपेक्षित व्यवहार नहीं करने, विभागीय कार्यक्रमों की सूचना नहीं देने और मान-सम्मान नहीं देने की बात भी कही गई है।

अमिला पटेल सहित श्रवण यादव पार्षद एवं पी.आई.सी सदस्य, दिलीप दाश पार्षद एवं पी.आई.सी सदस्य,गायत्री कंवर उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद,प्यारेलाल दिवाकर पार्षद,राहुल कैवर्त पार्षद,इंद्रजीत बिंझवार पार्षद,अश्वनी मिश्रा पार्षद,देवप्रसाद एल्डरमैन,निराकर नाहक एल्डरमैन,जितेंद्र सिंह एल्डरमैन,राखी अग्रवाल एल्डरमैन ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि तत्काल सभी संबंधित वार्डों का निरीक्षण कर 23 अगस्त 2026 तक पीआईसी की बैठक आयोजित की जाए तथा जिन वार्डों में विकास कार्य नहीं हुए हैं, वहां उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 23 अगस्त तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई तो 24 अगस्त से नगर पालिका परिषद का घेराव कर तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। पत्र में इस आंदोलन की समस्त जवाबदेही मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिला प्रशासन की होने की बात कही गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button