🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG news: – बिलासपुर हादसे पर पूरा प्रदेश शोक में, पर आपदा मंत्री मंच पर गाते रहे गीत — लाशें उठ रहीं थीं, तब मंच से गूंज रहे थे सुर! देखिए video…

एक ओर बिलासपुर के लालखदान स्टेशन के पास मंगलवार शाम हुए भयावह रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, वहीं दूसरी ओर जांजगीर में रजत जयंती राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के कारनामे ने लोगों को हैरान कर दिया। हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हैं, वहीं मंत्री मंच पर गीतसंगीत का आनंद लेते और खुद गाना गाते और थिरकते नजर आए मंत्री जी

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जांजगीरचांपा।जांजगीर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव रजत जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जब प्रदेशभर में रेल दुर्घटना को लेकर अफरातफरी और चिंता का माहौल था, उसी समय मंत्री मंच से सुरों का आनंद लेते दिखाई दिए। उनके इस बर्ताव ने लोगों के बीच संवेदनहीनता की मिसाल के रूप में चर्चा छेड़ दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समारोह में मंत्री ने केवल गाना गाया बल्कि मंच से उत्सव का माहौल बनाए रखा, जबकि उसी समय बिलासपुर से लगातार रेस्क्यू और मौत की खबरें रही थीं। लोगों का कहना है कि आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री से उम्मीद थी कि वे हादसे पर दुख जताते या पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते, लेकिन इसके उलट वे कार्यक्रम में जश्न के मूड में नजर आए।

  गणतंत्र दिवस पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे ध्वजारोहण

मंत्री के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने रही हैं। कई लोगों ने इसेसंवेदनहीन उत्सवकरार देते हुए सवाल उठाया है कि जब रेल हादसे में लोगों की जानें गईं, तब राज्य का आपदा प्रबंधन मंत्री मंच पर गा रहा था।

इन सबके बीच, जांजगीरचांपा में आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव के समापन अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, जो इस पूरे विभाग के प्रभारी हैं, मंच पर गाना गाते नजर आए। हादसे के दिन ही जब पूरा प्रदेश शोक में था, उस वक्त मंत्री का जी के गानेसंवेदनहीनताका प्रतीक बन गया। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री ने किसी प्रकार की संवेदना प्रकट नहीं की और उत्सव के माहौल में शामिल होकर गीत प्रस्तुत करते रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button