🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाथियों का आतंक जारीः सेमरहा व मड़ई में तोड़े मकान, फसलो को पहुंचाया नुकसान

कोरबा 05 सितम्बर। जिले के कटघोरा एवं कोरबा वन मंडल मेें हाथी समस्या लगातार बनी हुई है । जहां रायगढ़ जिले के छाल रेंज से अचानक धमके 15 हाथियों के दल ने कोरबा वन मंडल अंतर्गत करतला रेंज के रामपुर गांव में उत्पात मचाते हुए बड़ी मात्रा में धान की फसल को रौंद दिया। वहीं कटघोरा वन मंडल के पसान के रेंज में दंतैल हाथी का आतंक जारी है दंतैल हाथी ने रेंज के सेमरहा गांव में पहुंचकर एक ग्रामीण के मकान को ढाहा दिया जिससे उन्हें भरी बरसात में परिवार समेत बेघर होना पड़ा है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार 15 हाथियों का दल छाल रेंज से बीती रात अचानक कोरबा वन मंडल पहुंचा और यहां के करतला रेेंज में स्थित रामपुर गांव में उत्पात मचाते हुए ग्रामीणों की धान की फसल को पैरों तले रौंद दिया जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है। हाथी रातभर क्षेत्र में उत्पात मचाते रहें लेकिल सुबह होने से पहले आगे का रूख किया और छाल रेंज में लौटने के बाद जंगल में आराम करने लगा। उधर कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में 14 हाथियों का दल सक्रिय है। इस दल में एक दंतैल हाथी भी है। जो झुड़ से अलग होकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाता है। बीती रात यह दंतैल एक बार फिर झुड़ से अलग हुआ और रेेंज के सेमरहा गांव में पहुंचने के साथ एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए तोड़ दिया। जिससे ग्रामीण का परिवार बेघर हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा जिला विकास की राह में आगे बढ़ रहा है, प्रदेश मे सांय-सांय विकास हो रहा है – मुख्यमंत्री श्री साय

वहीं केंदई रेंज में नेशनल हाईवे पर बार बार पहुंच कर रफ्तार को थामने वाला लोनर हाथी बीती रात कांपा नवापारा परिसर से एमता नगर रेंज के मड़ई पहुंच गया और यहां फुलसुंदरी पति रंगीलाल नामक महिला के मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ सफल को रौंदते हुए बंजारी परिसर का रूख कर लिया हाथियो द्वारा जिले में लगातार फसल रौंदे जाने घर व अन्य समत्तियों को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीणों में दहशत का माहोल है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button