🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित, सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रदेशभर में हुआ दीप प्रज्वलन

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में लोगों ने भागीदारी निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए। गांवों से लेकर शहरों तक दीपों की रोशनी के जरिए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया गया।

Advertisement Carousel

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी रही। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप जलाए। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी तैयार किए गए।

मंदिरों से सार्वजनिक स्थलों तक दिखा उत्साह

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में नागरिक इन आयोजनों में शामिल हुए। कई स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ सेवा और सामाजिक सहयोग से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सेवा, सहयोग और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। अलग-अलग स्थानों पर एक साथ जलाए गए दीपों ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया।

  आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से नंबर बढ़ाने के खेल में शामिल फरार महिला आरक्षक गिरफ्तार कल ही विधानसभा में गूंजा था मामला

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के हजारों स्थानों पर प्रज्वलित दीप जनभागीदारी का प्रतीक बने। दीपों के माध्यम से सेवा, सहयोग और संकल्प का संदेश गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button