🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

पति ने ही हत्या कर झोंक दिया था चूल्हे में,आंगनबाड़ी सहायिका की मौत का मामले मे पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा। जिले में दूरस्थ बांगो थानांतर्गत ग्राम डुमरमुड़ा में निवासरत आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर 45 वर्ष की कल रात घर के रसोईघर में जली हालत में लाश मिलने व मौत का मामला सुलझा लिया गया है। मृतका को उसके पति ने ही मौत के चूल्हे में धकेल दिया था और जंगल की ओर जाने की कहानी बताया था। पूछताछ के दौरान उसका झूठ पकड़ा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि मृतिका शराब पीने की आदी थी और उसका पति भी शराब सेवन करता है। इनके बीच अक्सर विवाद होते रहता था। कल भी आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और बात बढ़ने पर पति कृष्णा टेकाम ने रसोई घर में ही मारपीट कर उसे धक्का दे दिया। धक्का देने के कारण महिला जलते हुए चूल्हे में जा गिरी और जलने से मौत हो गई। पति ने पुलिस के सामने यह कहानी बयां की है।

एसडीओपी ने बताया कि फिलहाल मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। आरोप स्वीकारने पर पति को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button