🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

Gariyaband Naksal News:– पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा डंप अत्याधुनिक हथियार बरामद, नक्सली घटना होने से पहले ही सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में जिला पुलिस बल की ई-30 आप्स टीम ने नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों को बरामद किया है। कार्रवाई में 02 एसएलआर, 01 इंसास, 01 12 बोर, मैग्जिन और जिंदा कारतूस जब्त किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में माओवादी हिंसा की आशंका पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और नक्सलियों द्वारा घटित की जाने वाली घटना से पहले ही लगाम लग गई है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जनवरी 2026 में गरियाबंद में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से हुई गहन पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि सीपीआई माओवादी के ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी में अपने आटोमैटिक हथियार डम्प कर रखे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस जानकारी को गंभीरता से ले एसपी वेदव्रत सिरमौर ने जिला मुख्यालय से जिला पुलिस बल की ई-30 आप्स टीम को 16 फरवरी 2026 को मौके पर रवाना किया गया। सघन तलाशी अभियान में पुलिस ने पहाड़ियों में छुपाए गए 02 एसएलआर, 01 इंसास, 01 12 बोर, 03 एसएलआर मैग्जिन, 01 इंसास मैग्जिन और 28 जिंदा एलएलआर कारतूस बरामद किए।

  SECL दीपका में आधुनिक बंधुआ मजदूरी: हेम्स कॉरपोरेशन पर 'शॉर्ट अटेंडेंस' के नाम पर करोड़ों के संगठित मजदूर घोटाले का आरोप!

जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अब तक कुल 31 माओवादियों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया और 29 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे हैं। माओवादियों से अब तक कुल 73 हथियार (ग्रेडेड और अन्य), 62,50,000 रुपये, 304 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 22 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 14 आईईडी बम और लगभग 114.49 मीटर कॉर्डेक्स वायर जब्त किए जा चुके हैं।

इस डम्प की बरामदगी के साथ ही जिला पुलिस ने गरियाबंद क्षेत्र में माओवादी हिंसा की कोशिशों पर घटना के पहले ही लगाम लग गया है। गरियाबंद में नक्सल अभियान की दिशा में इसे पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बड़ी सफलता जताई है और कहा है कि नक्सलियों के पांव जिले में पूरी तरह से उखाड़ फेंकेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button