छत्तीसगढ़

Durg news:– घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, नानी और नातिन की मौत,चार घायल

 

Durg news:– खाना खाकर घर के बाहर बैठे लोगों को ट्रैक्टर ने सड़क से नीचे उतर कर कुचल दिया। हादसे में 8 वर्षीया बच्ची और उसकी 55 वर्षीया नानी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Durg दुर्ग।घर के बाहर बैठे लोगों को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 वर्षीया मासूम और उसकी नानी की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अदानी कंपनी के काम में लगा था। हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के बेलोदी गांव में बीती रात खाना खाने के बाद एक परिवार घर के बाहर बैठा हुआ था। परिवार की महिलाएं पड़ोस की दो महिलाओं के साथ बैठी थी। उनके साथ दो बच्चियां भी थी। तभी नगपुरा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतारते हुए घर के बाहर बैठी महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक नशे में धुत्त था। ट्रैक्टर में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे।

वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आकर 8 वर्षीया बच्ची संतोषी निषाद का भेजा बाहर आ गया। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने मामा के घर आई हुई थी। उसके साथ एक अन्य बच्ची भी घायल हुई। संतोषी निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में घायल उसकी नानी 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि पड़ोस की दो महिलाएं एक बच्ची और परिवार की ही एक महिला घायल है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है वही दो की हालत स्थिर है।

  CG  News:– कटनी रेल लाइन की 16 ट्रेनें हुई कैंसिल, इस रूट पर यात्रा करने से पहले यात्री देखें सूची….

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिवार के एक पुरुष सदस्य ने बताया कि हमारे परिवार की महिलाएं घर के बाहर पड़ोसियों के साथ बैठी थी जबकि हम घर के अंदर थे। हादसे के बाद बाहर निकले तो देखा मेरी भांजी दम तोड़ चुकी थी जबकि मां ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा। आक्रोशित लोगों ने हादसे के बाद मौके पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटना कारित करने वाला ट्रैक्टर अदानी कंपनी के गैस पाइपलाइन के काम में लगा था। यह ट्रैक्टर बिना नंबर के चल रहा था। हादसे के बाद लोगों ने वाहन चालक की जमकर धुनाई की। इसके अलावा ट्रैक्टर में बैठे दो अन्य लोग फरार हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अदानी कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने अदानी कंपनी के लोगों को बुलाकर बातचीत करवाई। इसके बाद चक्का जाम खत्म हो सका।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button