🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाव्यक्तित्वसंगठन

जेसीआई वीक का आयोजनः युवाओं के विकास पर नगर में 15 तक होंगे कार्यक्रम, सामान्य और ज्वलंत विषयों को करेंगे शामिल

कोरबा 08 सितंबर। जूनियर चौंबर इंटरनेशनल कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कई प्रकार के आयाम पर युवाओं के लिए काम किया जाएगा। सामाजिक जन जागृति पर भी फोकस होगा।

Advertisement Carousel

इस वर्ष की थीम ‘77 इयर्स ऑफ पॉजिटिविटी – 7 डेज ऑफ इम्पैक्ट’ रखी गई है। स्थानिय प्रेस क्लब में जेसीआई के पदाधिकारी ने मीडिया से बातचीत की और इस बारे में जानकारी दी। सप्ताहभर युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास और सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत ‘प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ’ अभियान से होगी। इसके अलावा अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर प्रशिक्षण, पब्लिक स्पीकिंग, पर्सनल ग्रूमिंग एवं अन्य कौशल विकास गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बताया गया कि मानव कर्तव्य से सप्ताह की शुरुआत होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्लास्टिक हटाओ, युवा नेतृत्व, मानव अधिकारी, बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे, सदस्यता विस्तार, मजबूत परिवार, मजबूत समाज पर गतिविधियां होंगीं। अंतिम दिवस उन लोगों का सम्मान किया जाएगा, जो शांति के साथ अपना काम करते हैं और दूसरों की नजर से बच जाते हैं। संस्था का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने के साथ समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष सचिव डायरेक्टर्स और जेसीआई वीक की योजना करने वाले प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button