
कोरबा। शहर के पटेलपारा, सर्वमंगला रोड क्षेत्र से 52 वर्षीय महिला भारती रोचवानी के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, भारती रोचवानी, पति गोविंद रोचवानी, के सड़क पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज मिलने के बाद भी उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार के सदस्य संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश कर रहे हैं।
बेटे ने आम लोगों से की मदद की अपील
भारती रोचवानी के बेटे अविनाश रोचवानी (अवि) और परिवार के अन्य सदस्यों ने आम नागरिकों से उनकी तलाश में सहयोग करने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि यदि किसी को भी भारती रोचवानी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिवार को सूचित करें।
संपर्क नंबर : 98278 38533
परिजन ने यह भी आग्रह किया है कि जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। साथ ही समाजसेवी संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि भारती रोचवानी की तलाश में मदद मिल सके।

Live Cricket Info
