✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसमस्यासमीक्षासुरक्षासेहत

नाले और पगडंडी पार कर मलेरिया प्रभावित ग्रामों तक पहुंचे रामपुर एमएलए राठिया

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मलेरिया का प्रकोप दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, ऐसे में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया खुद ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। विधायक फूलसिंह राठिया ने ग्राम लेमरू, नकिया, रपता, खम्हूंन और खराखेत जैसे दुर्गम ग्रामो का दौरा किया, जहां ग्राम खम्हूंन और खराखेत पहुंचने के लिए उन्हें पगडंडी रास्तों से गुजरना पड़ा और कई नालों को पार करना पड़ा।

दुर्गम वनांचल क्षेत्र में विधायक ने करीब 10 किलोमीटर पैदल चल ग्रामो तक पहुंच मलेरिया प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों ने भी विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह दुर्गम रास्तों और नालों को पार कर ग्राम पहुंचना उनके प्रति संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। उक्त दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, जिला महामंत्री भूकेश्वर सिंह पैकरा, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, मंडल अध्यक्ष रामपुर दीनानाथ राठिया, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button