🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकांकेरकानूनछत्तीसगढ़

17 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी: घूमने के बहाने जंगल ले जाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांकेर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिचित युवक घूमने के बहाने नाबालिग को बाइक पर ले गया और जंगल में अपने अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel

घूमने के बहाने जंगल ले गए आरोपी मंगलवार रात करीब 9 बजे नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। आरोप है कि दो युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर कांकेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया और चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली पीड़िता देर रात तक जब नाबालिग घर वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने कांकेर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। लोकेशन और सुरागों के आधार पर पुलिस कोरर के जंगलों में पहुंची, जहां पीड़िता बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती पुलिस को बताई।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button