छत्तीसगढ़

CG NEWS : युवती ने प्रेमी संग मिलकर की मंगेतर की किडनैपिंग, पुलिस ने महाराष्ट्र से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर का अपहरण कराने की साजिश रच डाली। हालांकि मंगेतर मौका मिलते ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त से भाग निकला। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती सहित तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना 18 अप्रैल की रात की है, जब टोकेश साहू अपने दोस्त भूपेंद्र यादव के साथ भिलाई से जामुल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही दोनों बोगदा पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार 3-4 युवक उनकी बाइक के पास आकर रुके। इन युवकों ने टोकेश साहू के साथ गाली-गलौज कर हाथ, मुक्के और डंडों से मारपीट की और जबरन उसे कार में बैठाकर बेमेतरा की ओर रवाना हो गए। हालांकि, बेमेतरा पहुंचने पर टोकेश किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला।

 

घटना के बाद भूपेंद्र यादव की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल हुई कार की पहचान की गई और मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेमकुमारी साहू उर्फ हेमा से प्रेम करता है, जिसकी शादी टोकेश साहू से तय हुई थी। हेमा इस शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने मंगेतर टोकेश का बायोडाटा और फोटो अपने प्रेमी दुर्गेश को भेज दिए।

  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

 

इसके बाद दुर्गेश ने अपने सहयोगी अमित वर्मा उर्फ राजा और बंटी के साथ नागपुर से क्रेटा कार में जामुल पहुंचकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीनों आरोपियों हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा उर्फ राजा को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बंटी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम संबंधों के कारण हुई साजिश का है, जिसमें युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर के अपहरण की योजना बनाई थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button