राष्ट्रीय शोक के दौरान भाजपा की महिला सांसद का बर्थडे सेलिब्रेट, फिल्मी गाने और मिठाईयों के साथ मना बर्थडे,देखें video…

राजकीय शोक में भी जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जागड़े ने समारोह का किया आयोजन, कार्यकर्त्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

राष्ट्रीय शोक है और पूरे देश यहाँ तक विदेशों में भी जाने माने अर्थशास्त्री, कुशल प्रशासक, भारत के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के अवसान से माहौल गमगीन है। पूरा भारत देश डा सिंह के निधन से शोकाकुल है। भारत सरकार ने I सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज झुका हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


ऐसे शोक के दौरान जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा अपना जन्मदिन उमंग, उत्साह, बाजे गाजे और फिल्मी गीतों के साथ मनाया जाना कहाँ तक उचित कहा जा सकता है?

जांजगीर-चाम्पा। देशभर में शोक की लहर के बावजूद जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जागड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ एक समारोह का आयोजन किया और केक काटकर इस दिन को मनाया। हालांकि, इस दौरान क्षेत्र में सरकारी शोक की घोषणा के कारण माहौल गंभीर था, लेकिन सांसद ने इसे ध्यान में नहीं रखा और अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस दिन को खास बनाने की कोशिश की।समारोह में सांसद के साथ पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे। सभी ने सांसद के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर सांसद ने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए और भी विकास योजनाओं की घोषणा की और आश्वासन दिया कि वह हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे।

  रतनपुर वार्ड नं. 13 में निर्दलीय सनत तंबोली का दमदार जनसंपर्क – टेलीफोन छाप को मिल रहा जबरदस्त समर्थन!

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में सप्ताह भर तक राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही सभी आयोजन और समारोह पर रोक लगाई गईं, बावजूद इसके सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का 47 वां जन्मदिन हजारों कार्यकर्ताओं ने कमला हरी रेवेन्यू में धूमधाम से मनाया।

कलाकारों ने गाये कई फिल्मी गाने , मिठाइयां बंटी

इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष नगर मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता गण श्रीमती कमलेश जांगड़े को जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच श्रीमती कमलेश जांगड़े ने केक काटकर अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक खिलावन साहू हाई कोर्ट अधिवक्ता कमल किशोर पटेल आचार्य राजेंद्र शर्मा सहित लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता गण ने कमला रेवेन्यू होटल में जन्मदिन का केक काटकर सांसद को सम्मानित किया। वहीं लोकसभा क्षेत्र के जिले भर के कार्यकर्ताओं ने अलग -अलग मंडलों में सांसद के जन्मदिन पर मरीजों को फल गरीबों को कंबल बांटकर उनका जन्मदिन मनाया। सांसद ने लोकसभा क्षेत्र से आए हुए भाजपा पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सभी से जन्मदिन पर आप सभी का प्यार और आशीर्वाद जो मुझे मीला है इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी रहुगीं।

Live Cricket Info