कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

जय कनकन पाठ आदिवासी मछुवा सहकारी समिति बहेरा केरीझरीया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा 19 अगस्त 2026/ जय कनकन पाठ आदिवासी मछुवा सहकारी समिति मर्यादित बहेरा केरीझरीया पंजीयन क्रमांक 164 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

…………..

राधासागर तालाब कटघोरा मे बाढ़ बचाव और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया में गैस लिकेज मॉक ड्रील का आयोजन 20 को

कोरबा 19 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 20 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे राधासागर तालाब कटघोरा में बाढ़ बचाव के संबंध में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। इसी तरह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया कोरबा में दोपहर 12 बजे गैस लिकेज के संबंध में मॉक ड्रील आयोजित किया जायेगा।

    अपर कलेक्टर ने बताया कि यह मॉक ड्रील आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा लोगों को सही जानकारी प्रदान करें और मॉक ड्रील में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
……………

818 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा 19 अगस्त 2026/ कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
……………

भू विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित हरदीबाजार के निर्वाचन कार्यवाही सम्बन्धी सूचना जारी

  प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

सूचना के सम्बंध में दावा-आपत्ति 24 अगस्त तक आमंत्रित

कोरबा 19 अगस्त 2026/ भू विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार विकासखण्ड पाली पंजीयन क्रमांक 375 के संचालन मंडल के निर्वाचन सम्बंधी कार्यवाही अंतर्गत 17 अगस्त 2026 को सूचना पत्र जारी किया गया है।

उक्त  सूचना के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 24 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किया गया है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य श्री रुद्र दास महंत के पास 24 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 25 अगस्त को किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

…………….

आंगनबाड़ी सहायिका के 4 रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति 9 सितंबर तक

कोरबा 19 अगस्त 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 04 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए  कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेंदनो के जांच उपरांत इनमें 21 आवेदन पात्र तथा 30 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।

अपात्र आवेदनों के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। संबंधित आवेदक 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक विभागीय ई-भर्ती पोर्टल ीजजचेरूध्ध् ंूूण्म.इींतजपण्पद के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति व भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं आवेदिकाओ के अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मूल्यांकन पत्रक आवेदिकाओ के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।

…………..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा 19 अगस्त 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य  अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय  स्वास्थ्य  मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  Dentist, MO – AYUSH (RBSK), Nursing Officer- NHM/ Trauma & Emergency/ ICU/ NUHM, Community Health Officer, Staff Nurse – NRC, Laboratory Technicians- RBSK, TBHV-NTEP, Jr. Secretrial Assistant (UAAM), Class – IV – UHWC  पदों पर विज्ञापन प्रकाशित की गई है।

उक्त रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 21/08/2026 को प्रातः 10ः30 बजे से दिनांक 04/09/2026 तक की संध्या 5ः30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमांत्रित किए गये हैं। उक्त विज्ञापन का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य  अधिकारी, कोरबा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के वेबसाइट www.korba.gov.in    में उपलब्ध है,  जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button