Bilaspur Crime News:– सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट,पुलिस ने चारों तरफ की नाकेबंदी ,आईजी मौके पर

बिलासपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रही है। यहां बंदूक की नोक पर ज्वैलरी व्यवसाई से लूट की बड़ी घटना हो गई। व्यवसाई दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात नकाबपोशों ने उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी लूट कर फरार हो गए। गाड़ी में सोनेचांदी के जेवर भी थे। वहीं मौके पर आरोपियों ने अपनी वैन और बाइक छोड़ दी है। घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

राजकिशोर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रहने वाले संतोष तिवारी सर्राफा व्यवसाय है। वह महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान का संचालन करते हैं। आज रात 9 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। दुकान बंद करते वक्त उन्होंने दुकान से महंगी ज्वैलरी अपनी मेहरून कलर की रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी में रख ली थी। वे रोज दुकान बंद करते वक्त दुकान के सारे गहने घर ले जाते थे और सुबह वापस लाकर दुकान में ग्राहकों के लिए सजाते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रात करीब 9:00 बजे राज किशोर नागर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड शक्ति चौक में पहुंचे थे तो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा संतोष तिवारी की गाड़ी को सफेद कलर की वन से ओवरटेक करके रोक लिया। जैसे ही संतोष तिवारी रुके पीछे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल में सवार कुछ लोग आ गए। उन्होंने संतोष तिवारी से बंदूक दिखाकर गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा और उनके साथ जमकर मारपीट की उन्हें बंदूक की बट से भी मारा। जिसके बाद वे संतोष तिवारी की गहनों से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास हुई कॉलोनी के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त लोगों की आवाजाही बनी हुई थी।। इसी कारण हमलावरों ने हड़बड़ी में अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़ दी और ज्वैलर्स की ही गाड़ी में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया

सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष तिवारी को प्रथम हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती करवाया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे।

  25 लाख रुपए के गबन के मामले में पंचायत सचिव हुआ निलंबित

वहीं आला अधिकारियों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वह पहुंच गए। आईजी रामगोपाल गर्ग भी मौके पर पहुंचे और दिशा निर्देश दिये। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य,सीएसपी निमितेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों की गाड़ी को घेरा बना कर खड़ा करवा दिया।

वही एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चारों तरफ पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू हो गई है। पूछताछ में घायल संतोष तिवारी ने बताया है कि उन्हें हथौड़ी से मारा गया है। विधायक सुशांत शुक्ला भी अस्पताल पहुंच कर घायल और परिजनों से मिले। घायल की स्थिति गंभीर हैं।

इस संबंध में सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आज 17 फरवरी को रात्रि 9:00 बजे करीबन टेलीफोन एक्सचेंज रोड राजकिशोर नगर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी संतोष तिवारी को रोककर मारपीट किया गया एवं गाड़ी कार क्रमांक सीजी 10ah7707 मेहरून कलर रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी को लूट कर भाग गए गाड़ी में सोने चांदी का समान होना बताया गया है मौके पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 पी 0331 एवं कार क्रमांक सीजी 10 बजे 8147 आरोपियों द्वारा छोड़कर भाग गया है मौके पर एक मैगजीन कुछ राउंड प्राप्त हुए हैं जो चलाई नहीं गए हैं। प्रार्थी को सिर में चोट है जो हथौड़ी से मारना बताएं हैं। घटना के तरीके को देख कर लग रहा कि आरोपियों को व्यवसाई के बारे में जानकारी थी।

Live Cricket Info