✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़धर्मसंगठनहड़ताल

धर्म सेना ने राम मंदिर पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

कोरबा। कोरबा अंचल में धर्म सेना ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए संसद के बाहर राम मंदिर और पुजारियों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

धर्म सेना के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संसद परिसर के बाहर राम मंदिर और पुजारियों के खिलाफ कथित रूप से अभद्रटिप्पणी करने पर सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।आक्रोशित कार्यकर्ता बुधवारी स्थित राम मंदिर से रैली निकालते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। यहां नारेबाजी के बाद सनातन विरोधी बताए गए लोगों का पुतला फूंका। प्रदर्शन में करीब 60 से 70 धर्म सेना कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में भगवा झंडे और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धर्म सेना ने कहा कि जनता पहले भी ऐसे लोगों को जवाब दे चुकी है और आगे भी देगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है और उसका अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।धर्म सेना ने इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button