🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्या

कोरबा में रेत माफिया बेखौफ: हसदेव नदी का जलस्तर घटते ही सीतामणी घाट में अवैध खनन तेज, 10-15 ट्रैक्टरों से उठ रही रेत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हसदेव नदी का जलस्तर कम होते ही रेत माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। शहर के सीतामणी घाट में कथित तौर पर 10 से 15 ट्रैक्टरों से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन और परिवहन का खेल चलने का मामला सामने आया है। इस बीच जेसीबी मशीन से ट्रैक्टरों में रेत लोड किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। मामले ने खनिज विभाग की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement Carousel

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची खनिज विभाग की टीम

जानकारी के अनुसार, अवैध रेत खनन की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम सीतामणी घाट पहुंची। टीम को देखकर एक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा और रमेश गली की ओर ट्रैक्टर घुसा दिया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग की टीम को घेर लिया। कुछ लोगों ने टीम के सामने पैसे के लेन-देन को लेकर आरोप लगाए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीतामणी घाट से रेत लेकर निकलने वाले ट्रैक्टर कई बार तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इलाके में छोटे बच्चे भी घरों के बाहर खेलते हैं, ऐसे में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

  01 अप्रैल 2025 से मनरेगा श्रमिकों को मिलेंगे प्रति दिवस 261.00 रूपये की मजदूरी

जेसीबी से ट्रैक्टरों में रेत लोड करने का वीडियो वायरल

इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जेसीबी मशीन से ट्रैक्टरों में रेत लोड करते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सीतामणी घाट का है। वीडियो में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की मौजूदगी भी नजर आ रही है।

हसदेव नदी का जलस्तर घटने के बाद रेत खनन बढ़ने के आरोपों ने एक बार फिर अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button