देश-दुनिया

मिडिल ईस्ट में संकट गहराया: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, इंडिगो- एअर इंडिया की उड़ानें रद्द

रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को धमाकों के बाद धुआं उठता दिखाई दिया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार हवाई अड्डे पर खड़ा एक विमान हूती के मिसाइल हमले का शिकार हुआ और उसमें आग लग गई है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इसके चलते वहां पर विमानों का आवागमन रोक दिया गया है। साथ ही भारत ने भी इंडिगो- एअर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगा दी है। इस बीच यमन के हूती लड़ाकों ने रियाद हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमले का दावा किया है लेकिन सऊदी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से रियाद जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 10 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमले की निंदा करते हुए उसे चिंताजनक बताया है। साथ ही लोगों को सऊदी अरब यात्रा से फिलहाल परहेज करने की सलाह दी है। इससे पहले बुधवार को रियाद और आभा के हवाई अड्डों पर हूती के हमलों में तीन लोग मारे गए थे और 36 घायल हुए थे।

  एअर इंडिया विमान के झूठे हाईजैक अलर्ट के पीछे ATC सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी थी या पायलट की गलती; सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

यमन में हूती के ठिकानों और लड़ाई के मोर्चों पर सऊदी अरब की लगातार बमबारी के जवाब में हूती लड़ाकों ने रियाद और अन्य सऊदी शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं। रियाद के हवाई अड्डे पर भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात के हमले के बाद गुरुवार को भी इसी हवाई अड्डे को फिर से निशाना बनाए जाने की चर्चा है। हवाई अड्डे के नजदीकी इलाकों में धमाके सुने गए और उसके बाद एयरपोर्ट परिसर से धुआं उठता देखा गया। उसकी कुछ ही मिनट बाद रियाद एयरपोर्ट को विमानों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button