🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनियाराजनीति

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिरे ए राजा, विरोध के बाद वापस लिया बयान

तिरुवल्लूर। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर द्रमुक सांसद ए. राजा चौतरफा घिर गए हैं। द्रमुक के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी राजा की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे अपमानजनक और अशोभनीय बताया है।

Advertisement Carousel

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत रूप से अपमान करना और अपशब्दों का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है। विरोध के बाद राजा ने टिप्पणी वापस ले ली है। हालांकि उनका आक्रामक लहजा अभी भी बरकरार है। राजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, मुझे अपनी बात वापस लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। अगर आप नहीं बदले, तो आपको सुधारा जाएगा। इस बीच एएनआई के अनुसार, ए. राजा और अन्य द्रमुक नेताओं के खिलाफ टीवीके विधायक विजयकुमार ने रविवार को गुमिडिपुंडी डीएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में ए. राजा, पूर्व मंत्री पीके. शेखर बाबू, एमआरके. पनीरसेल्वम के नाम शामिल हैं। दरअसल हाल ही में, विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसकी निंदा करते हुए द्रमुक ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button