देश-दुनिया
आंध्र प्रदेश में डिवाइडर से टकराने के बाद EV में लगी आग, 4 लोगों की मौत

एनटीआर। आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में विजयवाड़ा वेस्ट बाइपास पर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी के रोड डिवाइडर से टकराने और उसमें आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
R.O. No. : 13952/ 36
आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। कार्यक्रम में शामिल हो कर लौट रहा था परिवार
पीड़ित लोग नाम्बुरु में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पीड़ितों की पहचान जिले के नुन्ना इलाके के रहने वाले 39 वर्षीय कोमारेड्डी रामदेव, उनकी मां अरुणा, नाम्बुरु की टिगुरु विजया और एक बच्चे के तौर पर हुई है।

Live Cricket Info